दंतेवाड़ा : नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री एम.भार्गव ने संभाला पदभार

 दंतेवाड़ा,(CITY HOT NEWS)//

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच (आईएएस) के अधिकारी श्री एम. भार्गव ने आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा का पदभार विधिवत ग्रहण किया। इससे पूर्व वे दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर तथा राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की प्रारंभिक जानकारी ली।
इस अवसर पर श्री भार्गव ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना जिला पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस दौरान उप संचालक पंचायत श्री तरुण देशमुख सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Chhattisgarh