जशपुर// छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब पिलाने के विवाद में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर अपने सौतेले भाई की हत्या कर दी। बेटे को शराब पिलाने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था, जिसके बाद दंपती ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने रविवार को बुजुर्ग दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना कांसाबेल थाना क्षेत्र के अग्बाधार सरनाटोली गांव की है। दरअसल, 12 अगस्त को पूषा राम (72) अपने सौतेले भाई बुटुल राम (73) के घर गया था। पूषा ने बुटुल के बेटे दुष्यंत राम को शराब पीने के लिए बुलाया। इस बात से नाराज होकर उसने अपने भाई पर आरोप लगाया कि वो बेटे को शराब पिलाकर बर्बाद कर रहा है।

बुजुर्ग दंपती को हिरासत में थाने लाया गया, जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया।

पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने से जाते हुए।
इलाज के दौरान सौतेले भाई की मौत
इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद बुटुल राम और उनकी पत्नी सुखमति बाई (67) ने मिलकर पूषा राम पर बांस की लाठी से हमला कर दिया। हमले में पूषा राम के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल को शासकीय अस्पताल कांसाबेल में भर्ती कराया गया। जहां 14 अगस्त को इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई।
पूछताछ में बुजुर्ग दंपती ने कबूल किया जुर्म
इस पूरे मामले में पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1)(3)(5) केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि दंपती ने अपने ही सौतेले भाई पर लाठी से वार किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।


