कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक 13 जुलाई को

कोरबा – जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में 13 जुलाई 2026, सोमवार को संध्‍या 4 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है ।  बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्‍यों को आना अनिवार्य किया गया है ।

जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बैठक में महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्‍ठ, युवा कांग्रेस, कांग्रेस अजा प्रकोष्‍ठ सहित समस्‍त मोर्चा, संगठन के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है । बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे ।

बैठक के बाद पैदल रैली के साथ टी पी नगर चौक पहुंचकर श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चोरी और वित्‍तीय अनियमितताओं को लेकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया जावेगा ।

Chhattisgarh