कॉफी-हाउस मैनेजर ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने भी खाया जहर: एक दिन पहले डैम में कूदने गई थी, पुलिस ने की थी काउंसलिंग, हालत नाजुक

बैतूल// बैतूल जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को लगी तो उसने जहर खा लिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली टीआई देवकरण डहरिया के मुताबिक, मृतक की पहचान महावीर वार्ड निवासी 25 वर्षीय शिवांश सोनी के रूप में हुई है। शिवांश रायपुर के इंडियन कॉफी हाउस में मैनेजर था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता छिंदवाड़ा में शिक्षक हैं। शिवांश दो-तीन दिन पहले ही बैतूल आया था। शुक्रवार शाम उसने अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगा ली।

प्रेमी की मौत की खबर मिलते ही टूट गई

शिवांश की मौत की खबर मिलते ही उसकी महिला मित्र टूट गई। शनिवार सुबह उसने भी जहर खा लिया। युवती मूल रूप से साईंखेड़ा की रहने वाली है। वह बैतूल में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करती है। वह शिवांश से उम्र में करीब 2 साल बड़ी है।

युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

लड़की को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

लड़की को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं।

पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं।

पुलिस ने डैम से बचाया था, 4 घंटे उसकी काउंसलिंग की

कोतवाली टीआई देवकरण डहरिया के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। शायद परिजन को यह पसंद नहीं था, इस कारण लड़के ने सुसाइड कर लिया। कल हमारी टीम गश्त कर रही थी, उसी समय एक बच्ची डैम के ऊपर दिखी। वह उसमें कूदने वाली थी। हमारी टीम उसे थाने लाई। 4 घंटे उसकी काउंसलिंग की। उस वक्त युवती ने पुलिस को बताया था कि शिवांश मरने जैसी बातें कर रहा है। अभी पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। अभी उसका बयान कराया है। दोनों मामले की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh