छत्तीसगढ़: सो रही पत्नी पर पति ने सब्बल से हमला कर की हत्या…आरोपी पति गिरफ्तार…

कबीरधाम// छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दिवाली के दिन पति ने पत्नी पर सब्बल से हमला कर दिया। बुधवार को गंभीर रूप से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम परसुराम गेन्ड्रे का है। वह परिवार के साथ ग्राम सोढ़ा में रह रहा था। दिवाली रात पत्नी अशमनी ​​​​​​कमरे में सो रही थी। तभी पति ने सब्बल से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

चीख-पुकार सुनकर परिवार के बाकी लोग कमरे में पहुंचे। जिसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सब्बल भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Chhattisgarh