बीजापुर : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा का आयोजन

बीजापुर(CITY HOT NEWS)//

लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में स्थानीय स्वशासन की संवैधानिक शुरूआत का प्रतीक है। जब वर्ष 1993 में 73 वंेे संविधान संशोसन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा मिला। 
    कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने 24 अप्रैल 2026 को सभी ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस के अवसर पर निम्न गतिविधियों का आयोजन किये जाने निर्देश दिए गए है। जिसके तहत 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा का आयोजन करना। ग्राम के समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना। ग्राम के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित करना। ग्राम संवाद जिसमें ग्राम वासियों हेतु माननीय उप मुख्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का 24 मिनट का रिकार्डेड आडियो के माध्यम से संदेश। ग्राम संपदा ऐप में ग्राम के समस्त परिसम्पतियों के अपलोड किऐ जाने का संकल्प व वाचन। आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत हमारा कोष-हमारा अधिकार हेतु संकल्प पारित करना समर्थ पोर्टल अंतर्गत शत प्रतिशत कर आरोपण कर शतप्रतिशत वसूल किया जाना। ग्राम के ऐसे व्यक्ति यथा कलाकार, नर्तक, खिलाड़ी या अन्य विधा में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कार प्राप्त किया गया है उनको सम्मानित करना। 
राज्य स्तर/राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किये जाने वाले व्यक्तियों का सम्मान।SHG लखपति दीदी का सम्मान। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए तैयार पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स PAI 1.0 & 2.0 स्कोर कार्ड का प्रर्दशन किया जाना। इस अवसर पर ग्राम को स्वच्छ बनाये रखने हेतु संकल्प पारित किया जाना तथा सार्वजनिक एवं शासकीय भवनों में साफ-सफाई किया जाना। सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रस्ताव पर चर्चा एवं संररक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही करना। ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाये जाने हेतु संकल्प पारित करना। मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के प्रयासों पर चर्चा करना। 

Chhattisgarh