बालको ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक उत्‍सव वाटिका में 13 अक्‍टूबर को

कोरबा// कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत् कोरबा जिला पर्यवेक्षक डॉ.आर सी खुटिया दिनांक 13 अक्‍टूबर शनिवार  को प्रात: 10.30 बजे बालको ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक उत्‍सव वाटिका में लेंगे । इसी दिन दोपहर 3 बजे कोरबा ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे उसके बाद ग्रामीण जिला कांग्रेस के 11 उम्‍मीदवार एवं शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष के 15 उम्‍मीदवारों से एक – एक कर मुलाकात करेंगे तत्‍पश्‍चात् संध्‍य 4.30 बजे सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्‍यक्ष शहर एवं ग्रामीण, पूर्व जिला अध्‍यक्ष, शहर एवं ग्रामीण युवा कांग्रेस के जिला अध्‍यक्ष, एवं शहर एवं ग्रामीण महिला कांग्रेस के अध्‍यक्ष के साथ चर्चा करेंगे ।  

कोरबा जिला परिवेक्षक 5 अक्‍टूबर से 13 अक्‍टूबर तक लगातार 9 दिनों तक सुबह से लेकर देर रात तक कांग्रेस संगठन के जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्‍ठ, सेवादल, इंटक आदि के अलावा शहर के 4 ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण के 11 ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष चयन प्रक्रिया के तहत् कार्य करते रहे । आज उनका आखिरी बैठक कार्यक्रम एवं मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित है ।

Chhattisgarh