पक्के मकान ने धरम लाल ध्रुव के परिवार को दिया सुरक्षित और सुखद आशियाना’

पक्के मकान ने धरम लाल ध्रुव के परिवार को दिया सुरक्षित और सुखद आशियाना’


कोरबा (CITY HOT NEWS)///


कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी श्री धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजदूरी का कार्य करने वाले धरम लाल ध्रुव अपनी पत्नी सजनी बाई ध्रुव एवं अपने बच्चों  के साथ अब अपने सुंदर और मजबूत घर में परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
लाभार्थी श्री धरम लाल ध्रुव बताते हैं, “पहले हमारा घर कच्चा था और छत पर शीट लगी हुई थी। घर की नियमित मरम्मत करानी पड़ती थी। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारों और फर्श में सीलन रहती थी। मिट्टी के घर में सांप-बिच्छू आने की आशंका भी बनी रहती थी। परिवार के लिए एक पक्का और सुरक्षित घर हमारा सपना था।”
प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का लाभ मिलने के बाद धरम लाल ध्रुव के परिवार की जीवनशैली में सुखद बदलाव आया है। आज उनका घर मजबूत और सुरक्षित है। बारिश के मौसम में परिवार आराम से अपने घर में रहता है। पक्की छत, मजबूत दीवारें और साफ-सुथरा फर्श परिवार को बेहतर रहन-सहन और आत्मीयता से भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं।

हितग्राही श्री  ध्रुव  कहते हैं, “अब हमारा अपना पक्का मकान है। परिवार के साथ बहुत खुशी और सुकून से रहते हैं। घर मजबूत और सुरक्षित होने से मन में संतोष रहता है। हमारा वर्षों का सपना पूरा हुआ है। अपने पक्के घर में रहकर परिवार का जीवन खुशहाल हो गया है।”
धरम लाल धु्रव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को हमारा हृदय से धन्यवाद और आभार। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमें अपना पक्का घर मिला, जिससे हमारे परिवार को सुरक्षित और सुखद जीवन का आधार मिला है।”

Chhattisgarh