घर की छत पर सोलर प्लांट, बिजली की जरूरतों में आत्मनिर्भर हुआ कृष्ण कुमार यादव का परिवार

घर की छत पर सोलर प्लांट, बिजली की जरूरतों में आत्मनिर्भर हुआ कृष्ण कुमार यादव का परिवार


कोरबा (CITY HOT NEWS)///


कोरबा के सर्वमंगला निवासी श्री कृष्ण कुमार यादव के घर की छत अब केवल धूप से रोशन नहीं होती, वहां सूर्य की किरणों से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन भी हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सहायता से उनके परिवार के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग आसान हुआ है।
लाभार्थी  श्री  यादव अपने अनुभव साझा करते हुए कहते हैं, “पहले घर में बिजली की खपत के अनुसार बिल अधिक आता था। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा की भी चिंता रहती थी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर मैंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने का निर्णय लिया। केंद्र और राज्य सरकार से मिली सब्सिडी से यह सुविधा हमारे परिवार के लिए और सहज हो गई।” वे बताते हैं, “अब सूर्य की रोशनी से हमारे घर में बिजली का उत्पादन हो रहा है। बिजली का बिल लगभग शून्य हो गया है। परिवार के सभी सदस्य सौर ऊर्जा का समझदारी से उपयोग कर रहे हैं। हर दिन यह एहसास होता है कि हम अपने घर की जरूरत की बिजली के साथ बिजली उत्पादन में भी योगदान दे रहे हैं।” श्री यादव  यादव के लिए सौर ऊर्जा अपनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सुखद पहल है। वे कहते हैं, “सूर्य का प्रकाश प्रदूषण रहित हरित ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर मुझे गर्व महसूस होता है। परिवार को बिजली की सुविधा मिल रही है और स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन में हमारा भी योगदान जुड़ रहा है। अब हम केवल बिजली के उपभोक्ता नहीं, बिजली उत्पादक भी बन गए हैं।”
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिले इस लाभ के लिए कृष्ण कुमार यादव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “केंद्र और राज्य सरकार की सहायता से हमारे घर पर सोलर प्लांट लगा है। सब्सिडी मिलने से यह सुविधा हमारे लिए सुलभ हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को इस योजना के लिए हृदय से धन्यवाद और आभार।”

Chhattisgarh