नेता प्रतिपक्ष ने विभिन्‍न सड़कों के मरम्‍मत एवं आवश्‍यकतानुसार चौड़ीकरण की मांग की….. मुख्‍य मंत्री सहित कोरबा कलेक्‍टर एवं निगम आयुक्‍त को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष ने विभिन्‍न सड़कों के मरम्‍मत एवं आवश्‍यकतानुसार चौड़ीकरण की मांग की….. मुख्‍य मंत्री सहित कोरबा कलेक्‍टर एवं निगम आयुक्‍त को लिखा पत्र

कोरबा (CITY HOT NEWS)///- नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष, कृपाराम साहु ने मुख्‍य मंत्री सहित कोरबा कलेक्‍टर एवं निगम आयुक्‍त को पत्र प्रेषित कर नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के विभिन्‍न सड़कों के मरम्‍मत एवं आवश्‍यकतानुसार चौड़ीकरण के लिए मांग किया है । 

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया है कि कोरबा नगर निगम का सालाना बजट 900 करोड़ और डी एम एफ का बजट लगभग 600 करोड़ सहित सीएसआर अधोसंरचना, राजस्‍व, आपदा जैसे अनेकों योजनाओं से करोड़ो की राशि जारी हाेने के बावजूद कोरबा की सड़कों की जर्जर स्थिति किसी से छुपी नहीं है । कई स्‍थानों पर कम चौड़ी सड़क होने के कारण भी जाम की स्थिति निर्मित होती है । काेरबा के कई मुख्‍य मार्ग में बड़े – बड़े गड्ढे हो गये हैं, वहीं रिहायशी एवं सकरी गलियों में पानी भर जाने से राहगीरों सहित वहां रहने वाले लोगों को और व्‍यापारी बंधुओं को परेशान होना पड़ रहा है । हमने बरसात के पहले ही नालियों की सफाई के लिए कहा था लेकिन समय रहते शहर भर की नालियों की संपूर्ण सफाई नहीं कराया गया परिणाम स्‍वरूप बरसात के पहले ही पानी में नालियों से गंदा एवं बदबुदार पानी सड़कों पर बहने लगे हैं । कोरबा में ट्रैफिक की समस्‍या अब काेरबावासियों के दिनचर्या में शामिल हो गया है । 

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने मुख्‍य मंत्री सहित कोरबा कलेक्‍टर एवं निगम आयुक्‍त को पत्राचार के माध्‍यम से आग्रह किया है कि कोरबावासियों को ट्रैफिक जाम की समस्‍या से  निजात दिलाने और सुगम आवागमन को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम क्षेत्र के सड़कों का उचित देखरेख, मरम्‍मत, जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण कराने की आवश्‍यकता है । 

Chhattisgarh