गौरेला पेंड्रा मरवाही : सुशासन तिहार: झिलमित मरावी को मिला आयुष्मान कार्ड

सुशासन तिहार

गौरेला पेंड्रा मरवाही (CITY HOT NEWS)///

  गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडोब निवासी झिलमित मरावी के लिए सुशासन तिहार एक नई उम्मीद लेकर आया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार के तहत आमाडोब में आयोजित शिवर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड मिलने से झिलमित मरावी और उनके परिवार को अब गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से काफी राहत मिलेगी। इस कार्ड के माध्यम से वे अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। पहले उपचार के बढ़ते खर्च को लेकर परिवार चिंतित रहता था, लेकिन अब उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसा मिला है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं और पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ मिल रहा है। झिलमित मरावी की यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि कैसे सुशासन तिहार आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है तथा आयुष्मान भारत योजना के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बना रहा है।

Chhattisgarh