गौरेला पेंड्रा मरवाही : सहकारी समिति से गोकुल प्रसाद को समय पर मिला खाद-बीज, खरीफ फसल की तैयारी हुई आसान

गोकुल प्रसाद

गौरेला पेंड्रा मरवाही, (CITY HOT NEWS)///

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों को कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद एवं बीज की सरल और सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे वे खरीफ सीजन की तैयारियां समय पर कर पा रहे हैं। पेंड्रा विकासखंड के ग्राम खरडी निवासी किसान गोकुल प्रसाद भी इस व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं। लगभग चार एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले गोकुल प्रसाद ने खरीफ सीजन की तैयारी के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोड़गार से खाद एवं बीज प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि खेती के मौसम में खाद और बीज की समय पर उपलब्धता किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है।
            किसान गोकुल प्रसाद का कहना है कि समिति में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है तथा किसानों को सुव्यवस्थित ढंग से सामग्री वितरित की जा रही है। इससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और खेती की तैयारियां समय पर पूरी हो रही हैं। गोकुल प्रसाद ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के प्रयास न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना रहे हैं।

Chhattisgarh