दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार में नदी पार के सुदूर ग्राम पाहुरनार के किसान ’’सनत’’ हुए सोलर पंप से लाभान्वित

दंतेवाड़ा (CITY HOT NEWS)///

चेरपालः ग्राम चेरपाल में आयोजित सुशासन तिहार जन संवाद कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नदी उस पार के दूरस्थ ग्राम पाहुरनार के कृषक ’’श्री सनत (पिता जमदेव) को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री जी ने उन्हें सौर सुजला योजना फेज-9 के अंतर्गत कृषि कार्य हेतु 3 एचपी सबमर्सिबल सोलर पंप का प्रतीकात्मक कटआउट प्रदान किया। इस योजना से अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई के लिए स्थाई और मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकेगा।

Chhattisgarh