उत्तर बस्तर कांकेर, (CITY HOT NEWS)//
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नगरीय निकायों एवं नगर पंचायतों के उप निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेशानुसार कार्यपालन दण्डाधिकारी चारामा श्री सत्येन्द्र शुक्ला एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी लखनपुरी श्रीमती हेमलता सलाम को नगर पंचायत चारामा एवं ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्रों के लिए सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किया है। इसी प्रकार कार्यपालिक दण्डाधिकारी पखांजूर श्री केतन कुमार भोयर एवं विकास कुमार सैनी को नगर पंचायत पखांजूर सीमा एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी नरहरपुर श्री पुष्पराज पात्र एवं सुश्री भाग्यश्री गंवरे को ग्राम पंचायत नरहरपुर सीमा क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी भानुप्रतापपुर श्री सुरेन्द्र उर्वशा एवं श्री प्रवीन नेताम को ग्राम पंचायत भानुप्रतापपुर सीमा क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी दुर्गूकोंदल श्री कुलदीप ठाकुर एवं श्री सुमित कुमार देवांगन को ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल सीमा क्षेत्रों के लिए और कार्यपालिक दण्डाधिकारी कोयलीबेड़ा श्री सूरज साहू को ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा सीमा क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के कानून व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेंगे तथा प्रतिदिन उल्लेखित घटना की जानकारी संबंधित अनुभाग क्षेत्र के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को अनिवार्य रूप से भेजेंगे। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी हेतु पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा व्यवस्था की जाएगी।

