उत्तर बस्तर कांकेर,(CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा एमसीसी समिति का गठन किया गया है। जनपद पंचायत कांकेर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत कांकेर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कांकेर, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कांकेर, तहसीलदार कांकेर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, थाना प्रभारी कांकेर, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग को शामिल करते हुए एमसीसी समिति का गठन किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत चारामा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत चारामा, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग चारामा, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल चारामा, तहसीलदार चारामा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, थाना प्रभारी चारामा, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग तथा नगर पंचायत चारामा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा की अध्यक्षता में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग चारामा, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल चारामा, तहसीलदार चारामा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, थाना प्रभारी चारामा, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग को एमसीसी समिति का सदस्य बनाया गया है। जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत नरहरपुर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग नरहरपुर, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल नरहरपुर, तहसीलदार नरहरपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, थाना प्रभारी नरहरपुर, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग। जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल भानुप्रतापपुर, तहसीलदार भानुप्रतापपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग। जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर, अनुविभागीय छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल भानुप्रतापपुर, तहसीलदार दुर्गूकोंदल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, थाना प्रभारी दुर्गूकोंदल, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग।
जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पखांजूर, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पखांजूर, तहसीलदार कोयलीबेड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग और नगर पंचायत पखांजूर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर की अध्यक्षता में मुख्य नगरपालिका अधिकारी पखांजूर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पखांजूर, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पखांजूर, तहसीलदार पखांजूर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, थाना प्रभारी पखांजूर, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग को सम्मिलित करते हुए एमसीसी समिति का गठन किया गया है।

