5 साल की बच्ची से रेप, आरोपी का निकाला जुलूस:मासूम को बोरे में भरकर फेंका था, प्रदर्शन के दौरान आग में झुलसा पुलिसकर्मी…

दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकाला गया। जहां उसे मिर्गी के झटके आए। वहीं, रविवार को इस मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पुतला जलाने के दौरान पुलिस कर्मी गिरधर मंडावी आग में झूलस गया था। आग बुझाकर उन्हें बचाया गया।

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी का जुलूस निकाला गया। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी आग में झुलस गया। - Dainik Bhaskar

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी का जुलूस निकाला गया। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी आग में झुलस गया।

मामला उतई थाना क्षेत्र का है। बता दें कि 10 अप्रैल को आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, फिर उसे बोरी में भरकर कचरे में फेंक दिया था। 2 घंटे बाद बच्ची डरी सहमी हालत में मिली थी। अभी उसकी स्थिति ठीक है।

आरोपी को मिर्गी के दौरे आने लगे, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

आरोपी को मिर्गी के दौरे आने लगे, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

पुलिसकर्मी गिरधर मंडावी पुतला दहन के दौरान आग में झूलस गए।

पुलिसकर्मी गिरधर मंडावी पुतला दहन के दौरान आग में झूलस गए।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, शुक्रवार (10 अप्रैल) को बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। पूरा गांव मिलकर बच्ची को ढूंढने में जुट गया। काफी देर खोजबीन के बाद 2 युवकों ने कुएं के पास एक बोरा पड़ा देखा।

शक होने पर जब बोरा खोला गया तो अंदर बच्ची मिली, जिसका मुंह तकिये के कवर से बंधा हुआ था और वह डरी-सहमी हालत में थी। मेंडिकल जांच के बाद रेप की पुष्टि हुई। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की।

बच्ची स्कूल से लौटने के बाद चॉकलेट लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने दुकान में लगे CCTV फुटेज की जांच की और आसपास के लोगों से उसकी पहचान करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता (40) को हिरासत में लिया।

आरोपी मजदूरी करता है। करीब एक साल से पत्नी अपने दो बच्चे के साथ पति को छोड़ मायके में रह रही है। वहीं हिरासत में लिए जाने के समय आरोपी काफी नशे में था। बाद में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक बोरा, तकिया कवर और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं।

बोरी में इस हालत में मिलने की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

बोरी में इस हालत में मिलने की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

आरोपी बच्ची को दुकान से अपने घर ले गया था

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जा रहा है। आरोपी ने अपने घर में ही दरिंदगी को अंजाम दिया। इसके बाद वह मासूम की हत्या के इरादे से उसे कुएं में फेंकने जा रहा था, लेकिन आसपास लोगों की गतिविधियां देखकर डर गया।

इसके बाद आरोपी ने बच्ची को बोरे में भरकर खंडहर के पास फेंक दिया और घर लौटकर सो गया।

नाराज परिजनों ने थाना घेरा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को वापस भेजा।

नाराज परिजनों ने थाना घेरा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को वापस भेजा।

घटना के बाद बच्ची गहरे सदमे में

परिजनों के अनुसार इस घटना के बाद बच्ची गहरे सदमे में है और किसी से बात भी नहीं कर पा रही है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। बच्ची के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस के आला अधिकारी परिजनों के संपर्क में हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 137(2), 65(2), 238, 109, 140(3) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। ये सभी धाराएं गंभीर अपराधों से संबंधित हैं, जिनमें कड़ी सजा का प्रावधान है।

पुलिस बोली- न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

इस मामले में एएसपी (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश था। इसी वजह से आरोपी को उतई थाना में न रखकर पुलगांव थाना में रखा गया था। वहीं से आरोपी का जुलूस निकाला गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विधायक बोले- यह घटना बेहद दुखद

इस मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इस तरह की हैवानियत समाज में बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोग समाज में कैसे रह रहे हैं, यह एक बड़ा सवाल है। न तो इनके अंदर संवेदनशीलता है और न ही समझ फिर ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत इनमें कैसे आ जाती है, यह समझ से परे है।

Chhattisgarh