शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की एक्सीडेंट में मौत:रायगढ़ में ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई जान; ट्रक ने पति पत्नी को रौंदा..

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। पहला मामला कापू थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपोड़ी का है। जहां शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हे की एक्सीडेंट में जान चली गई। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार (35) की बारात जशपुर गई थी। 9 अप्रैल को में रिसेप्शन था।

2 अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की जान चली गई। - Dainik Bhaskar

2 अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की जान चली गई।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 अप्रैल को देवांगन और उसके दोस्त ट्रैक्टर से टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे, तभी ब्रेक होने से गाड़ी पलट गई। नीचे दबने से दूल्हे की जान चली गई। हादसे में 3 दोस्त घायल हुए हैं।

वहीं, दूसरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह का है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, एक युवती घायल है।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

8 अप्रैल को जशपुर जिले के कोतबा में फेरा हुआ था।

8 अप्रैल को जशपुर जिले के कोतबा में फेरा हुआ था।

घर में 5 अप्रैल से शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया था।

घर में 5 अप्रैल से शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया था।

ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को मारी टक्कर, दोनों की मौत हो गई।

ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को मारी टक्कर, दोनों की मौत हो गई।

केस 1 – ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की गई जान

जानकारी के मुताबिक, देवांगन सिदार (35) ग्राम ठाकुरपोड़ी का रहने वाला था। वह गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) का काम करता था। 5 अप्रैल से शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ था। 6 अप्रैल को हल्दी तेल और मंडप का कार्यक्रम था।

8 अप्रैल को देवांगन सिदार की बारात जशपुर जिले के कोतबा गई थी। शादी के बाद ठाकुरपोड़ी में 9 अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था। सभी कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामान वापस छोड़ने जाना था।

टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे

10 अप्रैल की शाम देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार की ट्रैक्टर में टेंट का सामान लोड कर दोस्तों के साथ पास के गांव बालापोढ़ी जा रहा था। तभी सतीपारा सरपंच के घर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

ब्रेक फेल होने गाड़ी अनियंत्रित

बताया जा रहा है ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया था, इससे गाड़ी अनियंत्रित हुई। गाड़ी के नीचे दबने से देवांगन सिदार के सिर और सीने में चोटें आई, जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में ये शामिल

  1. सीमोन एक्का
  2. सुशील एक्का
  3. द्वारिका सिदार
देवांगन सिदार पेंड्रा में कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) का काम करता था।

देवांगन सिदार पेंड्रा में कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) का काम करता था।

रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत

घटना के बाद सभी घायलों को पत्थलगांव अस्पताल ले जाया गया। देवांगन की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में रात करीब 11 बजे नंदन झरिया के पास उसकी मौत हो गई। घायल दो दोस्तों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जबकि, सीमोन एक्का की हालत गंभीर है, इसलिए उसका पत्थलगांव के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए बाद देवांगन सिदार का 11 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद इस हालत में पड़ा था शव।

घटना के बाद इस हालत में पड़ा था शव।

केस 2- ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा

रविवार (12 अप्रैल) शाम 4 बजे बाइक पर सवार होकर पति पत्नी और एक युवती गांव जा रहे थे। तभी अमलीडीह रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी की जान चली गई। एक युवती घायल है।

मृतकों की पहचान गुड्डू पटेल और रजनी पटेल के रूप में हुई है। वे पुसौर क्षेत्र के बिजना गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh