Oldest Recorded Kiss: सबसे पहले कब ली गई Kiss? वैज्ञानिकों ने किया समय का खुलासा, भारत से है सीधा कनेक्शन…

वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पुराने दस्तावेजी चुंबन (Oldest Recorded Kiss) के समय का खुलासा किया है। उन्होंने मेसोपोटामिया के दस्तावेजों का अध्ययन कर बताया था कि आज से 4500 साल पहले के चुंबन के सबूत मेसोपोटामिया में मिले हैं। ये चुंबन मेसोपोटामिया में मिट्टी की बनी गोलियों में मिले हैं। उस समय भी चुंबन से बीमारियों का जिक्र है।
हाइलाइट्स
- वैज्ञानिकों ने सबसे पुराने रिकॉर्ड किए गए चुंबन के समय का पता लगाया
- आज से 4500 साल पहले चुंबन का पहली बार हुआ था दस्तावेजीकरण
- मेसोपोटामिया से मिली गोलियों का अध्ययन कर वैज्ञानिकों ने की खोज
कोपेनहेगन: वैज्ञानिकों ने इतिहास के सबसे पुराने रिकॉर्डेड किस के समय का खुलासा किया है। कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इंसानों के बीच रोमांटिक किसिंग के शुरुआती सबूत खोजे हैं। उनका उल्लेख लगभग 2500 ईसा पूर्व के एक प्राचीन ग्रंथ में मिलता है। नए प्रकाशित निष्कर्षों से पता चला है कि कैसे शोधकर्ताओं ने निर्धारित किया कि रोमांटिक चुंबन का सबसे पहला उल्लेख लगभग 4,500 साल पहले का है। लगभग 1,000 साल पहले ऐतिहासिक भारतीय ग्रंथों में इसका विवरण दिया गया था। डेनिश वैज्ञानिकों ने मेसोपोटामिया से मिट्टी की गोलियों का अध्ययन करने के बाद यह शानदार खोज की। ये गोलियां सेक्सुअल गेम के दौरान कांस्य युग की हैं।
मेसोपोटामिया की गोलियों पर मिले चुंबन के सबूत
शोधकर्ताओं ने बताया कि चुंबन का वर्णन सुमेरियन और अक्कादियन भाषाओं में सबसे पुराने जीवित दस्तावेजों में से एक में पाया गया है। ये दोनों भाषाएं मेसोपोटामिया में बोली जाती थी। माना जाता है कि इस भाषा में लेखन की उत्पत्ति वर्तमान इराक में लगभग 3200 ईसा पूर्व हुई थी। मेसोपोटामिया विश्वविद्यालय में मेसोपोटामिया में चिकित्सा के इतिहास के विशेषज्ञ डॉ ट्रॉल्स पंक अर्बोल ने कहा कि प्राचीन मेसोपोटामिया में लोगों ने मिट्टी की गोलियों पर क्यूनिफॉर्म लिपि में लिखा था … और उनमें स्पष्ट उदाहरण हैं कि चुंबन को प्राचीन काल में रोमांटिक अंतरंगता का एक हिस्सा माना जाता था। यह दोस्ती और परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों का हिस्सा भी था।
2500 ईसा पूर्व में चुंबन का उल्लेख
2500 ईसा पूर्व में चुंबन का उल्लेख किया गया है। इसे स्पष्ट रूप से दो समूहों में बांटा गया था। पहला मित्रता या पारिवारिक स्नेह और दूसरा विशुद्ध रूप से कामुक क्रिया। शोध से पता चलता है कि तीसरी शताब्दी ईशा पूर्व के अंत के आस पास सेक्स, परिवार और दोस्ती के संबंधों में चुंबन रोजमर्रा की जिंदगी का सामान्य हिस्सा था। शायद यह सिर्फ एक क्षेत्र की विशेषता न होकर पूरी दुनिया में फैली थी। डॉ ट्रॉल्स ने कहा कि इसलिए चुंबन को एक रिवाज के रूप में नहीं माना जाना चाहिए जो विशेष रूप से किसी एक क्षेत्र में उत्पन्न हुआ और वहां से पूरी दुनिया में फैला। बल्कि, ऐसा लगता है कि कई सहस्राब्दी से कई प्राचीन संस्कृतियों में इसका जिक्र किया गया है।
उस समय भी चुंबन से होती थी बीमारियां
साइंस जर्नल में प्रकाशित हुए अध्यय में उस समय भी मनुष्यों ने अनुमान लगाया था कि चुंबन से लोग कई तरह के संक्रमणों या वायरस को बांट सकते हैं। उस समय के कई ग्रंथों में बुबुतु या बुशानु जैसी बीमारियों का जिक्र मिलता है। यह बीमारी आज के दाद के रूप में पहचाना जा सकता है।