सहस्त्रबाहु जयंती पर समाज ने दिया एकजुटता और सेवा का परिचय

सहस्त्रबाहु जयंती पर समाज ने दिया एकजुटता और सेवा का परिचय

कोरबा // सर्ववर्गीय जायसवाल कलार सभा द्वारा अपने आराध्य देव भगवान सहस्रबाहु जयंती  आस्था,हर्षोल्लास  के साथ मनाई गई जिसमे स्वजातीय बंधुओ ने एकता व एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी वर्ष में सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प लिया !
जायसवाल कलचुरी भवन कोरबा में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिले के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना ने बताया कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन को बल, पराक्रम के साथ-साथ संगठन, न्याय और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत रहे है, इसके आलवा समाज को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन का ब्यापक सहयोग मिला है ,कार्यक्रम को संस्थापक कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मनोज पराशर व राजेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया ,जायसवाल युवा सभा के अध्यक्ष संजय जायसवाल,व महिला मंडल की अध्यक्ष पल्लवी जायसवाल के द्वारा जयंती समारोह में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं का स्वागत किया गया ,पोंडीबहार की पार्षद श्रीमती चंद्रकली को सम्मानित किया गया।  सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और आरती से हुआ।

 जिसके बाद पूरा परिसर जय सहस्रबाहु भगवान की जय के जयघोष से गूंज उठा।  आज कोरबा,कटघोरा के अलावा , छुरी,पाली,दीपका  जैसे  जगहों व छोटे छोटे गांव देहात तक में भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। समाज की एकजुटता का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री ने कटघोरा में  समाज की मांग पर आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक नामकरण,गार्डन,व प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया गया, इसी कड़ी में 9 नवंबर को रतनपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मलेन में अधिकाधिक संख्या में समाज  के लोगों को उपस्थिति दर्ज कराने की गुजारिश की।  कोरबा स्थित कलचुरी जायसवाल भवन में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने 25 लाख के विकास कार्यों को गति प्रदान की है नव वर्ष में गौ माता चौक में आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनिल जायसवाल,आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल,मनीष जायसवाल,भास्कर जायसवाल,राधा जायसवाल,मिथलेश जायसवाल, धमेंद्र जायसवाल,मधुसूदन जायसवाल,उमेश जायसवाल,अमरनाथ कौशिक ,के.बी.कौशिक,विशाल जायसवाल,विजय जायसवाल , प्रदीप जायसवाल,मनमोहन कौशिक, मनीष जायसवाल, जीवन जायसवाल,मनीष जायसवाल (जे.बी.), नितिन, डी.पी.जायसवाल,बाबू जायसवाल,अमर जायसवाल, शिव जायसवाल ,हरीश डिक्सेना,सुनील जायसवाल ,बबलू जायसवाल ,जय जायसवाल,नरेंद्र जायसवाल, शौर्य जायसवाल,संदीप जायसवाल, अमित जायसवाल,राजेश जायसवाल,नारायण जायसवाल , नवधालाल ,रौशन जायसवाल,आशीष जायसवाल ,आराध्या जायसवाल, बजरंग जायसवाल,प्रतीक जायसवाल,,आशीष जायसवाल ,वीरेंद्र जायसवाल,रमेश जायसवाल, संजीव जायसवाल ,रानू जायसवाल,राहुल डिक्सेना,अमित डिक्सेना,हरीश जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल ,विष्णुराम डनसेना,सत्या जायसवाल,नारायण प्रसाद,अमर जायसवाल, अमित डनसेना ,आशुतोष जायवाल ,विजय जायसवाल,रामबिहारी डिक्सेना,कुणाल जायसवाल ,हर्ष जायसवाल, रजनी जायसवाल,सुनील जायसवाल, पिंकी जायसवाल,सुमन जायसवाल,भुवनेश्वर महतो समेत समाज के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  श्रीमती  पल्लवी जायसवाल ने किया।

Chhattisgarh