8 माह की गर्भवती महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर लगाई फांसी..4 साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह…

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पति की प्रताड़ना से विवाहिता तंग आ चुकी थी। घटना के बाद जांच में इस बात का खुलासा हुआ। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पुलिस ने जब जांच किया, तो मामले का खुलासा हुआ

जानकारी के मुताबिक, आमगांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही 27 वर्षीय शीतल सारथी ने 9 अक्टूबर को घर के म्यार में साड़ी से फांसी लगा ली।

जब इसकी जानकारी उसके पति बसंत सारथी को लगी, तो उसने अपने पिता पूनीराम सारथी को इसकी सूचना दी। पूनीराम मौके पर पहुंचे और साड़ी को काटकर महिला को नीचे उतारकर खाट पर लेटाया, फिर घटना की सूचना तमनार थाना में दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

तमनार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है

तमनार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। मृतका की मां, भाई और अन्य परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि करीब 4 साल पहले दोनों ने लव मैरिज किया था।

शीतल और बसंत का 3 साल का बच्चा है, और शीतल 8 माह की गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार, बसंत अक्सर छोटी-छोटी बातों पर शीतल से झगड़ा करता और उसे प्रताड़ित करता था।

महिला 8 माह की गर्भवती थी तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि मृतिका 8 माह की गर्भवती थी और पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाना पाए जाने के बाद उसके ससुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Chhattisgarh