निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली गिरने से अब तक 6 मजदूरों की मौत..:6 झुलसे, इनमें 2 की हालत नाजुक, घायलों में UP-बिहार-बंगाल के मजदूर..

सिलतरा के निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली गिरने से अब तक 6 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, घटना की जानकारी मिली है. सीएम ने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

रायपुर// रायपुर में एक निजी फैक्ट्री में हैवी मशीन का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों पर गिर गया। 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल लाने की तस्वीर।

रायपुर के सिलतरा में एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर गर्म स्लैक गिरने की वजह से हादसा हुआ है। गर्म स्लैक से ही 12 कर्मचारी झुलस गए। मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

निजी स्टील प्लांट के अंदर पुलिस के आलाधिकारी समेत SDM, TI मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजनों ने प्लांट को घेर लिया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री निर्माणाधीन है।

दुख की घड़ी में मजदूरों के साथ है प्लांट प्रबंधन

प्लांट प्रबंधन का कहना है कि हमारे लिए हमारे साथ काम करने वाले सभी साथी एक परिवार की तरह है, हमारे सहयोगी हैं. प्लांट प्रबंधन दुख की इस घड़ी में उनके साथ है. मृतक साथियों के परिजनों और घायलों के लिए हर संभव हम प्रयास कर रहें. आप सभी से इस पीड़ादायक समय में विनम्र सहयोग की अपेक्षा है.

Chhattisgarh