थाना प्रभारी के साथ विवाद के बाद सहायक उप-निरीक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या…मीटिंग में नहीं आने के नाम पर हुआ था विवाद..

महासमुंद// छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में TI से विवाद के बाद ASI ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मीटिंग में नहीं आने पर गाली-गलौज हुई थी। मंगलवार को उनकी लाश बागबाहरा के महावीर कॉम्प्लेक्स स्थित किराए के मकान में मिली है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दशरथी साहू (60) है। वह बागबाहरा थाने में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पोस्टेड थे। थाना प्रभारी अजय सिन्हा के साथ विवाद के बाद भी वह ड्यूटी पर आए थे। ASI ने ड्यूटी से लौटने के बाद सुसाइड किया है।

सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैतारी का रहने वाला था मृतक ASI
जानिए कैसे हुआ खुलासा ?
दरअसल, बागबाहरा में ASI साहू अकेले रहते थे। उनका परिवार सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैतारी में रहता है। मंगलवार को ASI साहू थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद SDOP कार्यालय का स्टाफ उनके घर पहुंचा। वहां वे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन उनकी मौत को हार्टअटैक से होना बता रहे हैं, जबकि बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के BMO बुधियार सिंह बढ़ाई का कहना है मैं ऑफिस में था। थाने वाले पोस्टमॉर्टम के लिए एक पुलिस स्टाफ की बॉडी लाए थे, जिसका डॉ. दीवान ने पोस्टमॉर्टम किया है। रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है।
6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन
जानकारी के मुताबिक, दशरथी महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना में आरक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने मुंशी के तौर पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। करीब 6 महीने पहले ही वे आरक्षक से प्रधान आरक्षक फिर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर प्रमोट हुए। अब उनके रिटायरमेंट में 2 साल बाकी था।

बागबाहरा थाना
बीमार रहता था आरक्षक – SP
मामले में SP आशुतोष सिंह का कहना है कि थाने का ऑडियो वीडियो हमने देखा है। विवाद की बात झूठी है। वो बीमार रहते थे। समय पर ड्यूटी पर नहीं आते थे। पिछले 6 महीने से लगातार छुट्टी पर रहने लगे थे। SHO ने समझाइश दी थी, उसके 10 घंटे बाद की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।