सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला हेडमास्टर से शिक्षक ने की छेड़खानी…महिला हेडमास्टर बोलीं-शिक्षक ने कमर पर हाथ रखा..बदनाम करने की दी धमकी..

राजनांदगांव// छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला हेडमास्टर छेड़खानी का शिकार हुई है। आरोपी शिक्षक विष्णु शर्मा भी उसी गांव में मिडिल स्कूल में पढ़ाता है। महिला का कहना है कि, टीचर कई दिनों से परेशान कर रहा था। एक बार तो उसने कमर पर हाथ भी रखा था।

महिला हेडमास्टर ने बदनाम करने की धमकी मिलने की भी बात कही है। परेशान होकर महिला ने तुमड़ीबोड़ थाने में 30 जनवरी को FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी शिक्षक फरार है। वहीं शिक्षा विभाग ने शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

महिला टीचर ने कहा- हेडमास्टर के पद पर पोस्टिंग के बाद शिक्षक लगातार परेशान कर रहा था।(प्रतीकात्मक इमेज)

महिला टीचर ने कहा- हेडमास्टर के पद पर पोस्टिंग के बाद शिक्षक लगातार परेशान कर रहा था।(प्रतीकात्मक इमेज)

टीचर की नीयत शुरू से ठीक नहीं- महिला हेडमास्टर

दैनिक भास्कर की टीम ने इस मामले में महिला हेडमास्टर से बात की। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले उनकी हेडमास्टर के पद पर पोस्टिंग हुई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। शुरू से ही आरोपी टीचर की नीयत मुझ पर ठीक नहीं रही है।

‘हाथ पकड़ा, फिर कमर पर हाथ रखा’

आगे उन्होंने कहा कि, विदाई कार्यक्रम के दिन भी मेरे हाथ को उसने बुरी तरह टच किया था। इसकी शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल मैडम और उच्च अधिकारियों से भी की लेकिन शिकायत को नजरअंदाज किया गया। लगा कि आगे ऐसी हरकत नहीं होगी।

इसके बाद 25 सितंबर 2025 को किसी कार्यक्रम के लिए टीचर चंदा मांगने आए थे। इस दौरान उन्होंने मेरे हाथ पकड़ा और कमर पर भी हाथ रखा। विरोध करने पर बदनाम करने और जॉब छुड़वा देने की धमकी दी। उसके बाद से वे मेरे पीछा करने लगे।

महिला हेडमास्टर ने बताया कि डोंगरगांव में रिपोर्ट नहीं लिखी गई, जिसके बाद उन्होंने नजदीकी तुमड़ीबोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला हेडमास्टर ने बताया कि डोंगरगांव में रिपोर्ट नहीं लिखी गई, जिसके बाद उन्होंने नजदीकी तुमड़ीबोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बाजार में रास्ता रोककर की छेड़खानी, एक थाने में FIR नहीं हुई

महिला हेडमास्टर ने बताया कि, 22 जनवरी की शाम जब वह डोंगरगांव के बाजार गई थी तब भी आरोपी उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने डोंगरगांव थाने में की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इसके बाद उन्होंने तुमड़ीबोड़ थाने में मामले की शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी छत्तीसगढ़ शिक्षक संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष और सहायक शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष भी है।