छत्तीसगढ़: CRPF के हेड कॉन्स्टेबल ने AK-47 से गोली मारकर की आत्महत्या…

दंतेवाड़ा// दंतेवाड़ा में सोमवार को CRPF के हेड कॉन्स्टेबल ने AK-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम विपिन्द्र चन्द्र बताया जा रहा है। उसके सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जवान उत्तराखंड का रहने वाला था और CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10.30 बजे हेड कॉन्स्टेबल विपिन चंद्र अपने बैरक में गए और राइफल से फायर कर लिया। गोली उनके गले में लगी।

बताया जा रहा है गोली सीधा जवान के गले में लगी थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। (फाइल फोटो)

बताया जा रहा है गोली सीधा जवान के गले में लगी थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। (फाइल फोटो)

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान बैरक क ओर दौड़े। वहां हेड कॉन्स्टेबल खून से लथपथ पड़े हुए थे। साथी जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी और हेड कॉन्स्टेबल को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जवान के परिजनों को दी गई सूचना

अफसरों ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल विपिन चंद्रा की खुदकुशी करने का कारण सामने नहीं आ सका है। इस मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

80% खुदकुशी छुट्‌टी से लौटने के बाद

  • अर्ध सैनिक बलों में 2020 में 3,584 से बढ़कर 2022 में 4,940 हो गई मनोरोग रोगियों की संख्या
  • 2011 से 2023 तक 1,532 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने खुदकुशी की है (पूर्व अर्ध सैनिक बल कल्याण संघों के परिसंघ की रिपोर्ट)
  • पिछले पांच वर्षों में 6 CAPF के 46,960 कर्मियों ने अपनी नौकरी छोड़ी है
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे निपटने के लिए अक्टूबर 2021 में टास्क फोर्स बनाई
  • टास्क फोर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि 80% आत्महत्याएं छुट्टी से लौटने के बाद