बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जंक्शन के बीच तीसरी रेल्वे लाइन को जोड़ने कार्य किया जाना है. इसके चलते दिल्ली और विशाखापट्टनम रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. अब ये ट्रेनें 1 से 12 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग रायपुर और नागपुर से होकर गुजरेंगी. ऐसे में दिल्ली जाने वाले छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को सफर-करने में आसानी होगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
- 1 से 12 जनवरी, 2024 तक विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी.
- 1 से 12 जनवरी, 2024 तक नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी.
- 4 एवं 11 जनवरी, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी.
- 7 जनवरी, 2024 तक गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी.
- 7 जनवरी, 2024 को पूरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20819 पूरी–ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर–नागपुर होकर रवाना होगी.
- 3 एवं 10 जनवरी, 2024 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी.
- 1, 05, 08 एवं 12 जनवरी, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी.
- 3, 07 एवं 10 जनवरी, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर–नागपुर होकर रवाना होगी.


