City Hot News

रायपुर : भू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार

रायपुर।। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के जरही कपसरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा…

Read More

रायपुर : एसीआई ने एक बार फ़िर रचा नया इतिहास

रायपुर।। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजिस्ट एवं उनकी टीम ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर एक नया इतिहास रचा है। निजी अस्पताल में असफल हो चुकी 70 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी लेजर कट (एक्साइमर लेजर कोरोनरी एंजियोप्लास्टी/Excimer Laser Coronary Angioplasty (ELCA)))…

Read More

रायपुर : मधुमेह बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान को राज्यपाल श्री डेका ने दिखाई हरी झंडी

 रायपुर।। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज किशोर मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज के प्रति किशोरो में जागरूकता फैलाने निकली गुजरात की दो बहनेंकृडॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की सेल्फ कार ड्राइव जनजागरूकता यात्रा को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। श्री डेका ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर।। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर पार्क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के कारण कम समय में ही देश विदेश से स्थापना हेतु उद्योग आ रहे हैं, यही गति रही तो बहुत जल्द…

Read More

रायपुर : सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रजिस्ट्री से संबंधित 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया

रायपुर।। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मेफेयर रिसॉर्ट में इन नवाचारों का शुभारंभ करते हुए कहा कि भूमि पंजीयन के लिए 10 नए क्रांतिकरी नवाचारों से राज्य की जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने…

Read More

विकास की ओर एक और कदम…चारपारा कोहड़िया में 6 लाख रुपये की लागत से पचरी निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न

कोरबा।। आज चारपारा कोहड़िया वार्ड में नदी किनारे पचरी निर्माण कार्य के लिए कुल 06 लाख रुपये की लागत से भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह कार्य न सिर्फ जनसुविधा की दिशा में एक अहम पहल है, बल्कि कोहड़िया को मॉडल वार्ड बनाने की हमारी दूरदृष्टि का भी हिस्सा है। भाजपा सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री…

Read More

स्कूली छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई…एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया…शादी समारोह में परिचित युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही// छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप के दोनों आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश एकता अग्रवाल ने दोनों दोषियों पर एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। घटना 20 अप्रैल 2024 को पेंड्रा के पिपलामार गांव में हुई थी। पीड़िता…

Read More

रायपुर : सुशासन तिहार में भटगांव को मिला बड़ा तोहफा..शुरू हुआ एसडीएम लिंक कोर्ट

रायपुर(CITY HOT NEWS)//   जनहित को सर्वाेपरि रखने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन नीति का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। सुशासन तिहार के दौरान आम नागरिकों की लंबे समय से मांग को देखते हुए, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा भटगांववासियों को बड़ी…

Read More

रायपुर : मॉ अभियान: महानदी के उद्गम से जनजागरण और जलसंरक्षण की नई शुरुआत

रायपुर(CITY HOT NEWS)// छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी अब केवल एक नदी नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक जागरण की मिसाल बनती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से मोर गांव मोर पानी की अवधारणा को साकार करने हेतु शुरू किए गए मॉं अभियान की पहली कड़ी 2 मई को धमतरी…

Read More

रायपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी

रायपुर(CITY HOT NEWS)// खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंभ खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों में नारायणपुर जिले के 9 मल्लखंब खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े हैं। मल्लखंब की प्रतियोगिताएं 5…

Read More