रायपुर(CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ के अंतर्गत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के केलो नदी पर अंतरमुड़ा एनीकट कम पुलिया निर्माण कार्य हेतु आठ करोड़ 95 लाख 16 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ औद्योगिक और पेयजल प्रदाय किया जाएगा। योजना के निर्माण कार्य पूर्ण कराने जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशाासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

