बीजापुर : बीजापुर में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीजापुर (CITY HOT NEWS)//

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन मंडल बीजापुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बीजापुर द्वारा केंद्रीय विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, वन परिक्षेत्र अधिकारी दीक्षा बर्मन, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस वर्ष की थीम ‘हमारी शक्ति- हमारा ग्रह‘ ( Our Power, Our Planet ) पर आधारित अभिभाषण दिया गया, जिसमें व्यक्तिगत और सामुदायिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों से पृथ्वी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। साथ ही वृक्षारोपण, आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई, टिकाऊ उत्पादों को अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह आयोजन वनमंडल अधिकारी श्री रमेश जांगड़े एवं उप वनमंडलाधिकारी श्री देवेंद्र गोंड के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना रहा।

    Chhattisgarh