रायपुर// छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज (शनिवार) अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिर सकती है।

रायपुर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई थी।
इस खराब मौसम के बीच शुक्रवार शाम को सक्ती जिले के ग्राम अंडा में घर के बाहर खेल रही 6वीं की छात्रा दीप्ति चंद्रा (11) अचानक इसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इससे पहले, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बनी रही, जहां 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

ग्राम अंडा में बिजली गिरने से घर के बाहर खेल रही 11 साल की छात्रा दीप्ति चंद्रा की मौत हो गई।

