तिल्दा, रायपुर// रायपुर में एक हत्यारे ने 10 की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। चाकू और पत्थर से मारा है। नाबालिग के शरीर पर चाकू से गोदने और पत्थर से कुचलने के निशान हैं। मर्डर के वक्त खेत में घसीटने के भी निशान मिले हैं। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम मुस्कान धीवर (16) है, जो बेल्दार सिवनी के महामाया चौक की रहने वाली थी। वह 26 जून को दोपहर एक बजे से घर से लापता थी। 27 जून को सुबह 11 बजे गांव के पास खेत में लाश पड़ी हुई मिली है।
नाबालिग की हत्या से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए

रायपुर के खरोरा में नाबालिग की हत्या कर आरोपी भाग निकला।

मर्डर के दूसरे दिन पुलिस FSL टीम के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।

मौके पर पुलिस को नाबालिग को मारकर घसीटने के निशान मिले हैं। दोनों के बीच संघर्ष के निशान हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, वारदात 26 जून की है। गुरुवार दोपहर हल्की बारिश हो रही थी, तभी नाबालिग अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ निकली थी। साहिल सुहेला के सकलोर का रहने वाला है। 26 जून को नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची। घरवाले लड़की को खोजते रहे नहीं मिली।
इसी बीच 27 जून को लगभग दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक लड़की मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतिका की पहचान मुस्कान धीवर पिता ओझा राम धीवर के रूप में की गई।

बेलदारशिवनी गांव में एक 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई है।
नाबालिग के चेहरे पर चोंट के निशान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के चेहरे पर चोंट के निशान हैं। घटना स्थल पर मुड़ी अवस्था में एक चाकू भी पड़ा हुआ मिला है। पुलिस के साथ FSL की टीम भी मौके पर थी। घटना स्थल पर संघर्ष के निशान हैं। नाबालिग और संदेही साहिल धीवर के चप्पल अस्त व्यस्त हैं।
इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर साहिल धीवर का गमछा रखा हुआ है। चप्पल और गमछे की पहचान साहिल धीवर के पिता ने की है। साहिल धीवर का पता करने पर वह अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी किया है। साथ ही मोबाइल बंद कर गायब हो गया है।

लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी नाबालिग
स्थानीय मुकेश वर्मा के मुताबिक नाबालिग खरोरा के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है। मां गृहिणी है, बड़े भाई की भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। वहीं छोटा भाई 8वीं में पढ़ता है।
आरोपी को पकड़ने पुलिस कर रही छापेमारी
पुलिस को शक है कि संदेही साहिल धीवर नाबालिग को मारकर भाग गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ पुलिस मर्डर की वजह को लेकर भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने नाबालिग को क्यों मारा है।


