स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे नदी के तेज बहाव में बहे…अन्य मामले में एनीकट पार करते समय युवक बहा…बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत…

रायपुर// रायपुर में रविवार दोपहर से तेज बारिश हुई। वहीं बिलासपुर जिले में स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की बह गए। तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। ग्राम समडील निवासी आशुतोष जायसवाल और विजय जायसवाल ने अपनी बेटी रिद्धी (8) और सिद्धी (8) का दाखिला गांव से 2 किलोमीटर दूर नयापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में कराया था।

शनिवार को दोनों बहनें स्कूल गई थीं। शाम 4 बजे छुट्टी होने पर उन्हें लेने के लिए आशुतोष का बड़ा बेटा अनमोल जायसवाल (7) साइकिल से स्कूल गया था। स्कूल से लौटते समय बच्चे पुल की जगह घोंघा नदी के रास्ते से घर लौट रहे थे। नदी के बीच पहुंचने पर अनमोल तेज बहाव में साइकिल संभाल नहीं पाया। इसके बाद साइकिल पर बैठी रिद्धी और सिद्धी समेत तीनों बच्चे पानी में बह गए।

वहीं बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक युवक कन्हर नदी में एनीकट पार करते समय तेज बहाव में बह गया। यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। युवक झारखंड के गोदरमाना से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। युवक की तलाश की जा रही है।

इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कटरा ढपनीपानी गांव में बिजली गिरने से एक बैगा दंपती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगल सिंह पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर थे। तेज गड़गड़ाहट और मूसलाधार बारिश के दौरान उनके मकान पर बिजली गिरी।

पति-पत्नी आंगन में ही बेहोश हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरवाही पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

बिलासपुर में स्कूल से लौटते समय नदी में बह गए 3 बच्चे। तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

बिलासपुर में स्कूल से लौटते समय नदी में बह गए 3 बच्चे। तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में लगातार बारिश से सड़कों के ऊपर पानी।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में लगातार बारिश से सड़कों के ऊपर पानी।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में बारिश से नदी नाले उफान पर है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में बारिश से नदी नाले उफान पर है।

मनेंद्रगढ़ के गोहड़ारी नदी में बनी पुलिया में भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

मनेंद्रगढ़ के गोहड़ारी नदी में बनी पुलिया में भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नदी नाले उफान पर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के कारण कई नाले उफान पर आ गए। बस्ती-बगरा मुख्य मार्ग पर स्थित कलेवा नाला में तेज बहाव के कारण पुल पर पानी भर गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

कई लोगों को जान जोखिम में डालकर पुल पार करते देखा गया, जबकि अनेक यात्री घंटों फंसे रहे। कोटमी खुर्द-उमरखोही कच्चा मार्ग भी जलमग्न होने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। हालांकि, बारिश कम होने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है।

अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर से आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

शनिवार को रायपुर में सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश से सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर जलभराव हो गया है। प्रदेश में 1 जून से अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य श्रेणी में है। हालांकि, सामान्य से 8% कम बारिश दर्ज की गई है।

रामचंद्रपुर में सबसे ज्यादा 50 एमएम बारिश

पिछले 24 घंटे में रामचंद्रपुर में सबसे ज्यादा 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। पेंड्रा रोड और अंतागढ़ में 40-40 एमएम बारिश हुई।

रेंगाखार कला, पखांजूर और मरवाही में 30-30 एमएम बारिश दर्ज की गई। सकौला, धनोरा, कोटाडोल, पोंडी बचरा और पौड़ी उपरोड़ा में 20-20 एमएम बारिश हुई।

पसान, कोरबा, पेंड्रा, फरसगांव, दुर्ग, औंधी, गंगालूर समेत कई अन्य इलाकों में 10-10 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Chhattisgarh