मंत्री के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 6 घायल.. 4 गंभीर रायपुर रेफर..पीए और ड्राइवर भी घायल…

कोंडागांव// छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट हुआ है, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें 1 महिला समेत 4 जवान शामिल हैं। वहीं, मंत्री के पीए और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। 4 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर जुनवानी के पास एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उनके फॉलो वाहन से जा भिड़ी। घटना के वक्त मंत्री भी कार में मौजूद थे। हादसे में वे बाल-बाल बच गए।

घायलों को पहले कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया, जहां से 4 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया। घटना के बाद तीनों गाड़ियां डैमेज हुई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया। मामला जुनवानी थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए तस्वीरें…

स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंत्री के फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंत्री के फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

फॉलो गाड़ी में बैठी एक महिला जवान भी घायल हुई है।

फॉलो गाड़ी में बैठी एक महिला जवान भी घायल हुई है।

घटना के बाद गाड़ियों में खून के निशान मिले।

घटना के बाद गाड़ियों में खून के निशान मिले।

घायलों की स्थिति

  1. मंत्री के PA अनुराग शर्मा — सीने में दर्द; रायपुर रेफर।
  2. ड्राइवर सुनील कुमार मौर्य — सिर, चेहरे और पैर में चोट; रायपुर रेफर।
  3. प्रधान आरक्षक राजेश नेताम — सिर में गंभीर चोट; रेफर।
  4. आरक्षक सुगंतिन उसेंडी — सिर में गंभीर चोट; रेफर।
  5. आरक्षक त्रिलोतमा मदरू — सिर, सीने, पीठ और दाहिने हाथ में चोट।
  6. आरक्षक नर्मदा मरकाम — सिर और बाएं कंधे में चोट।
घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया। मंत्री केदार कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया। मंत्री केदार कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

कैसे और कब हुई घटना

यह घटना तब हुई जब मंत्री अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने जुनवानी के पास अचानक मंत्री के काफिले में घुसकर उनकी कार को टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

काफिले के हादसे में जवानों को आई चोट

टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉलो वाहन बुरी तरह डैमेज हो गया। उसमें सवार पुलिस जवानों को चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंत्री केदार कश्यप को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

हादसा कैसे हुआ, जांच जारी

पुलिस हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच कर रही है। साथ ही स्कॉर्पियो ड्राइवर और हादसे से जुड़ी दूसरी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। समय पर मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

Chhattisgarh