वाटर पार्क के पास सूने इलाके में बड़े पेटी के अंदर सूटकेस में मिली युवक की लाश…जाँच मे जुटी पुलिस…

वाटर पार्क के पास सूने इलाके में बड़े पेटी के अंदर सूटकेस में मिली युवक की लाश…जाँच मे जुटी पुलिस…

रायपुर// राजधानी रायपुर के पॉश इलाके इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक बड़े पेटी के अंदर सूटकेस में शख्स की संदिग्ध लाश मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सूने इलाके में एक बड़ी पेटी के अंदर एक सूटकेस संदिग्ध हालात में पड़ा था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूटकेस खोलने पर अंदर का शव मिला, जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। और उसके पैर बंधे हुए थे। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति देख पुलिस को हत्या की आशंका है।

फोरेंसिक टीम मौके पर, आसपास के CCTV खंगाले जा रहे

पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा।

हत्या की आशंका

घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या के हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

प्रदेश में बड़ रहा क्राइम ग्राफ

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मौके पर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सुनसान जगह में एक छोटे सूटकेस में एक आदमी को मार के डाल दिया और उसको सीमेंट से जाम कर दिया जाता है। और उसे बड़ी पेटी में डालकर आउटर में छोड़ा गया है।

विकास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है । गृह मंत्री बड़े-बड़े दावे करते है लेकिन आज एक भी व्यक्ति यहां पर सुरक्षित नहीं है । कोई अकेले कहीं नहीं जा सकता है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Chhattisgarh