
- विधि, साहित्य और बौद्धिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति
रायपुर (CITY HOT NEWS)//
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ एवं ख्यात लेखक श्री कनक तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि श्री कनक तिवारी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन छत्तीसगढ़ के विधि, साहित्य एवं बौद्धिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। संविधान, विधि और साहित्य के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री चौधरी ने दिवंगत श्री कनक तिवारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वित्त मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।

