नाबालिग लड़की से दुष्कर्म: आरोपी ने लड़की के कपड़े उतरवाए, फिर अश्लील वीडियो बनाया..वायरल करने की धमकी देकर 6 हजार वसूले…

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म: आरोपी ने लड़की के कपड़े उतरवाए, फिर अश्लील वीडियो बनाया..वायरल करने की धमकी देकर 6 हजार वसूले…

कांकेर// छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी लड़की के कपड़े उतरवाए, फिर अश्लील वीडियो बनाया। वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। आरोपी ने लड़की से 6 हजार रुपए भी वसूल लिए। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने डरा-धमकाकर लड़की से डेढ़ महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ एक नाबालिग समेत 2 सहयोगी भी हैं। इनके ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपनी मां जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

नदी किनारे ले जाकर रेप किया, वीडियो बनाया

दरअसल, मुख्य आरोपी का नाम महेन्द्र बाइन (20) है। 17 दिसंबर 2024 को नाबालिग को उसके घर से बाइक से यशवंत नगर नदी किनारे ले गया। जहां वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से घर पहुंची, लेकिन घर वालों डर की वजह से जानकारी नहीं दी।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी वीडियो बना लिया था, जिसकी वजह से वह बार-बार उसे बुलाकर रेप करता था। डेढ़ महीने में कई बार उससे दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता डरी सहमी से रहती थी। घर वाले भी चिंतित थे।

आरोप वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा। (प्रतीकात्मक फोटो)

आरोप वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा। (प्रतीकात्मक फोटो)

परेशान होकर मां को बताई आपबीती

पीड़िता के मुताबिक वह आरोपियों की डिमांड से परेशान हो गई। इसके बाद पखांजूर थाने में 7 फरवरी को अपनी मां के साथ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 351(2), 308(2), 3(5) बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

मुख्य आरोपी और सहयोगी दोस्त गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि FIR के बाद आरोपियों की तलाश की गई। 8 फरवरी को मुख्य आरोपी महेन्द्र बाइन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही 2 और सहयोगियों के बारे में बताया। दोनों साथी वारदात में सहयोग दिए थे।

पुलिस ने महेंद्र बैन और प्रसनजीत ढाली (20) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी यशवंत नगर के रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिनमें से 2 को जेल भेज दिया गया है। जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Chhattisgarh