
माधोपाली से मल्दा की और जा रहा था ट्रैक्टर
सारंगढ़, रायगढ़// सारंगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा-ब में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसा। हादसे के दौरान दुकान में बैठे पति-पत्नी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
दुर्घटना में हेमसेला निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति भरत लाल निषाद घायल हो गए। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रैक्टर
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर माधोपाली से मल्दा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम मल्दा-ब के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसा।
घटना के वक्त हेमसेला निषाद अपने पति भरत लाल निषाद के साथ दुकान में बैठे हुए थे। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

पत्नी की मौके पर मौत, पति अस्पताल में भर्ती
अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में हेमसेला निषाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भरत लाल निषाद घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

