गौरेला पेंड्रा मरवाही : पेण्ड्रा के शिक्षक ओ.आर. कुरैशी राष्ट्रीय उर्दू रत्न अवार्ड से सम्मानित

गौरेला पेंड्रा मरवाही(CITY HOT NEWS)//

स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में पदस्थ उर्दू शिक्षक ओ.आर. कुरैशी को नई दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में “नेशनल उर्दू रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाषा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और दीर्घकालीन सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में देशभर से चयनित शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। छत्तीसगढ़ से इस सम्मान के लिए केवल ओ.आर. कुरैशी का चयन होना जिले और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
           उल्लेखनीय है कि श्री कुरैशी को पूर्व में भी विभिन्न राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस उपलब्धि पर श्री कुरैशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे शिक्षक जिले के शैक्षणिक वातावरण को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Chhattisgarh