धमतरी, (CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में नागरिकों का शासन व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत करने तथा धमतरी सहित 23 लक्षित जिलों में कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुसार ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत प्रदेश के सभी ग्रामों में कुल 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं का सघन संतृप्तिकरण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से पहुंचे।
शासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्यवाही की नियमित रिपोर्ट विभाग को प्रेषित की जाए।
राज्य सरकार ने इसे जनकल्याण आधारित शासन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

