सुकमा : ‘विष्णु की पाती’ से सुकमा की श्रीमती एन. तानिया के परिवार को मिला मुख्यमंत्री का आत्मीय शुभकामना संदेश

‘विष्णु की पाती’ से सुकमा की श्रीमती एन. तानिया के परिवार को मिला मुख्यमंत्री का आत्मीय शुभकामना संदेश
  • मुख्यमंत्री ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को दी स्थापना दिवस की बधाई, तानिया ने जताया आभार

सुकमा, (CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुकमा जिले में आयोजित राज्योत्सव के दौरान जिले के गोंगला ग्राम के अम्बिका पारा निवासी श्रीमती एन. तानिया को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की ओर से विशेष शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री ने श्रीमती तानिया एवं उनके पूरे परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उनकी बेटी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

‘विष्णु की पाती’ से मिला मुख्यमंत्री का आत्मीय संदेश, बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना पर तानिया ने जताया आभार

मुख्यमंत्री का यह आत्मीय संदेश पाकर श्रीमती एन. तानिया और उनका परिवार बेहद प्रसन्न हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी कल्पना भी नहीं की थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें व्यक्तिगत रूप से पत्र प्राप्त होगा। ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से उनके परिवार और विशेषकर उनकी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया जाना उनके लिए बेहद खुशी और सम्मान का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस आत्मीय शुभकामना संदेश के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से दीपावली की खुशियां हुईं दोगुनी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

इस दौरान श्रीमती तानिया ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी किए जाने पर भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की राशि जारी किया जाना हम माताओं-बहनों के लिए खुशी की बात है। इससे महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलेगा और वे अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार और भी अच्छे ढंग से मना पाएंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस शुभकामना संदेश और त्योहार से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनके परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

Chhattisgarh