युवक की हत्या का खुलासा : शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद पड़ोसी भाईयों ने वारदात को दिया था अंजाम..

सरगुजा// सरगुजा जिले के रजपुरीकला में युवक की हत्या शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने के विवाद पर पड़ोसी चचेरे भाईयों ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक आरोपियों की बुआ को गालियां दे रहा था। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला निवासी अंगद चौधरी (40) का शव मंगलवार 03 नवंबर की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला था। उसके सिर और गले में गंभीर चोट के निशान मिले थे। घर के अंदर संघर्ष के निशान मिले थे। घर में भी खून फैला हुआ था।

मृतक अंगद की पत्नी कुछ महीने पहले मायके चली गई थी। इसके बाद से वह घर में अकेला रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

घर के बाहर पड़ा मिला था युवक का शव

घर के बाहर पड़ा मिला था युवक का शव

पड़़ोसी चचेरे भाईयों ने गाली देने पर दी मौत

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि 02 नंवबर की रात मृतक अंगद को पड़ोसी के घर जाते देखा गया था। पुलिस ने संदेह होने पर पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अंगद चौधरी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई ने बताया कि 2 नवंबर की शाम अंगद राम चौधरी पड़ोसी धर्मेंद्र चौधरी के घर में शराब पी रहा था। इस दौरान धर्मेंद्र का चचेरा भाई मुकेश चौधरी भी वहां पहुंचा और तीनों साथ में शराब पी रहे थे।

शराब पीने के दौरान ही अंगद चौधरी ने धर्मेंद्र की बुआ श्याम बाई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर दोनों भाइयों ने उसे ऐसा करने से मना किया और घर छोडऩे चले गए।

घर पहुंचने के बाद भी अंगद चौधरी आरोपियों की बुआ श्याम बाई को गालियां देता रहा। इससे आक्रोशित होकर दोनों ने पहले अंगद चौधरी की बेदम पिटाई की फिर छेनी से उसके सिर एवं गले में हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंगद चौधरी घर से बाहर निकला और आंगन में गिर गया। उसकी मौके पर मौत होे गई।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया है।

Chhattisgarh