शराब नहीं पीने की समझाइश देने पर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या, आरोपी गिफ्तार..न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाख़िल

जगदलपुर/दंतेवाड़ा// दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में शराब नहीं पीने की समझाइश देने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपी बामन मरकाम ने अपने साथी हूंगा मरकाम के सिर, पेट और दाहिने हाथ पर लोहे के टंगिया और मिट्टी की ईंट से हमला किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वारदात में हूंगा मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, वारदात ग्राम धनिकरका के कोटवारपारा की है। यहां शराब नहीं पीने की समझाइश देने को लेकर बामन मरकाम और हूंगा मरकाम के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे के टंगिया और मिट्टी की ईंट से हूंगा के सिर, पेट और दाहिने हाथ पर वार कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

वारदात के बाद कुआकोंडा थाने में अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बामन मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh