रायपुर.(CITY HOT NEWS)//




मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा उपस्थित रहे।

