
कुछ संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
बलौदाबाजार// बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सिंगारपुर में बीती रात 52 वर्षीय राजाराम साहू की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। राजाराम इंद्रा कॉलोनी के पास आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी तारेश साहू और भाटापारा ग्रामीण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इंद्रा कॉलोनी के पास कार्यक्रम में गए थे राजाराम साहू
कार्यक्रम देखने गए थे, तभी हमला
जानकारी के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी निवासी राजाराम साहू बीती रात कॉलोनी के पास चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान किसी अनजान शख्स ने उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

4 टीमें जांच में जुटीं
पुरानी दुश्मनी, विवाद और प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल
पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पुरानी दुश्मनी, किसी विवाद और प्रेम प्रसंग के एंगल से भी मामले को देखा जा रहा है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है।

4 टीमें जांच में जुटीं, संदिग्धों से पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें जांच में लगाई गई हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। टीमों की ओर से अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हमलावर की पहचान और हत्या की सही वजह सामने आ सके।
एसडीओपी तारेश साहू ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

