कोरबा (CITY HOT NEWS)///
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष हेतु पात्र/अपात्र सूची प्रकाषन कर दिनांक 31.08.2026 को सायं 5ः00 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा आपत्ति निराकरण पष्चात् दावा अपत्ति निराकरण सूची एवं अनन्तिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट ूूूणवतइंण्हवअण्पद मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। उक्त अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में दिनांक 05.10.2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसी तरह कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित किया गया था। विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं फार्मासिस्ट के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट ूूूणवतइंण्हवअण्पद में सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में दिनांक 09.10.2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जावेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जावेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7587859800 पर संपर्क किया जा सकता है।

