- 5 अक्टूबर को रायपुर में होगा दस्तावेज सत्यापन
- परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है बुलावा पत्र
कोरबा (CITY HOT NEWS)///
परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों एवं अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड तथा दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। रायपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर), तेंदुआ में 2 एवं 3 सितंबर 2026 को आयोजित प्रक्रिया में 184 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 66 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परिवहन विभाग ने अनुपस्थित 66 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए 5 अक्टूबर 2026 को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड परीक्षण के लिए रायपुर बुलाया है। अभ्यर्थियों के बुलावा पत्र विभाग की वेबसाइट बहजतंदेचवतजण्हवअण्पद पर अपलोड कर दिए गए हैं।

