उत्तर बस्तर कांकेर : शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन 5 नवंबर को

  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता दल राज्य स्तरीय महोत्सव में करेगा कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व
  • बीएड कॉलेज कांकेर परिसर में होगा आदिवासी लोक कला महोत्सव


उत्तर बस्तर कांकेर,(CITY HOT NEWS)//

जिला मुख्यालय कांकेर के बीएड कॉलेज परिसर में  5 नवंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति, आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तर पर जनजातीय लोक नर्तक दलों के बीच प्रतियोगिता आयोजित होगी, इसमें जिले के आदिवासी लोक कला एवं नृत्य दल भाग ले सकेंगे। आदिवासी लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री जया मनु ने बताया कि  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आदिवासी लोक कला (नर्तक) दल को 13 नवंबर को जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव में कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के जनजातीय लोक नर्तक दलों से बीएड कॉलेज परिसर कांकेर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Chhattisgarh