रॉग साइड आ रहे बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत युवक की मौत… दो घायल

रायपुर// रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। विधानसभा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।

जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना विधानसभा थानाक्षेत्र में हुई है। हादसे में मृत युवक का नाम सूर्य और घायलों का नाम दीपक नारंग और भोला कोसरे बताया जा रहा है।

हादसे में दीपक नारंग और भोला कोसरे घायल हुए।

हादसे में दीपक नारंग और भोला कोसरे घायल हुए।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

विधानसभा पुलिस के अनुसार घटना नरदहा गांव के पास गोयल वर्ल्ड स्कूल के पास शुक्रवार की दोपहर हुई है।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार सूर्या, दीपक और भोला युवक रॉग साइड से आ रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

डायल 112 की टीम ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

डायल 112 की टीम ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

हादसे में सूर्या नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक नारंग और भोला कोसरे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 और विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी।

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी।

कार चालक की तलाश में जुटे अफसर

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh