- करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत ढ़ोढ़ातराई में उपभोक्ता आयोग द्वारा लगाया गया उपभोक्ता जागरूकता शिविर
कोरबा (CITY HOT NEWS)/// जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कोरबा द्वारा प्रतिमाह जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23/11/2025 को करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढ़ोढातराई में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता एवं सदस्यगण सुश्री ममता दास व श्री पंकज कुमार देवड़ा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम मे क्षेत्रवासियो को उपभोक्ता जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात मंचस्थ अतिथियो का पुष्पाहार भेंट कर स्वागत किया गया।

उपभोक्ता जागरूकता शिविर में महिलाओं, छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिक , ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, मितानिन समूह व आम उपभोक्ताओं को उनके उपभोक्ता अधिकारों और कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता एवं सदस्यगण सुश्री ममता दास व श्री पंकज कुमार देवड़ा ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत प्रत्येक उपभोक्ता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण वस्तु एवं सेवा प्राप्त करने, उचित मूल्य चुकाने, जानकारी प्राप्त करने, शिकायत दर्ज करने और क्षतिपूर्ति पाने का वैधानिक अधिकार है। उन्होंने ग्रामीणो को उपभोक्ता कानून के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी वस्तु या सेवा में कमी, अनुचित व्यापार व्यवहार, ओवर बिलिंग, भ्रामक विज्ञापन या सेवा प्रदाय में लापरवाही हो तो उपभोक्ता, जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष सरल प्रक्रिया के माध्यम से वाद प्रस्तुत कर सकता है। किराना दवा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बीमा, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा और ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल ऑनलाईन फ्राड में उपभोक्ता किस प्रकार सचेत रहकर अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं। उनके द्वारा डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उपभोक्ता आज विभिन्न पोर्टल और ऑनलाइन प्रणाली के जरिये शिकायत दर्ज कर सकते हैं। प्रकरण की स्थिति देख सकते हैं और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंगच, फेक वेबसाइट, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी जोखिमों के प्रति सावधान करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम मे उपस्थित विशेष आमंत्रित वक्ता जिला अधिवक्ता संध के अध्यक्ष श्री गणेश कुलदीप ने ग्रामीणो को उनके अधिकारो कानूनी संरक्षण के बारे मे जानकारी देते हुए उपभोक्ता अधिकारो से अवगत कराया। उन्होने दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाले सामाग्रीयो का संदर्भ देते हुए ग्रामीणो को उनके अधिकारो के संबंध में जागरूक किया। तथा प्रत्येक खरीदी गये वस्तुओ का बिल लेने के लिए कहा गया। कार्यक्रम मे उपस्थित जनपद सदस्य श्रीमती देवी बाई राजवाड़े ने जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा आयोजित इस शिविर का लाभ उठाने एवं उपभोक्ता कानूनो के संबंध मे सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासो की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता श्री रोहित जायसवाल के द्वारा किया गया। क्रार्यक्रम मे ग्राम पंचायत ढोढातराई की सरपंच श्रीमती सीता देवी धनवार ने भी ग्रामीणो से शिविर का लाभ उठाने का अपील की । इस दौरान ग्रामीणो द्वारा उपभोक्ता कानून, ई हियरिंग, ई फायलिंग से संबंधित पूछे गये सवालो का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओ का समाधान किया गया। जिला आयोग द्वारा ग्रामीणो को टोल फ्री नंबर एवं ई-जागृति पोर्टल का लिंक भी उपलब्ध कराया गया जिसके माध्यम से वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामीणों को जागरूकता पाम्पलेट, शिकायत प्रस्तुत करने का प्रारूप वितरित किया गया। कार्यक्रम में आयोग के नाजीर श्री रामनारायण पटेल, मितानिन समूह के अध्यक्ष श्री मनहरण पटेल, पंच धनसाय मंझवार, प्रतिष्ठित नागरिक रामनरेश जायसवाल गांव के पंच, मितानिन जनपद सदस्य, कोटवार, वरिष्ठ नागरिकगण, महिलाएॅ, आम नागरिक व ग्रामवासी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।


