तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई… ग्रामीण की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल….

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराने से ग्रामीण की मौत हो गई - Dainik Bhaskar

तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराने से ग्रामीण की मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल बंजारे (50) अपने परिवार और साथियों के साथ कार में किसी काम से अंबिकापुर गए थे। कार में उनकी पत्नी ललिता बंजारे (45), अंजली बंजारे (22), भास्कर बंजारे (12) और बसंत गबेल (45) भी सवार थे।

रात करीब 3 बजे सभी लोग वापस अपने गांव कर्रापाली लौट रहे थे। इसी दौरान खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कन्हैया लाल बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

घायलो को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करते हुए घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि घायलो के हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंची है। वहीं भास्कर बंजारे आईसीयू में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

Chhattisgarh