नेशनल हाईवे पर युवक-युवतियों के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…चलती स्कूटी में गले लगकर बैठे

बिलासपुर/// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर युवक-युवतियों के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आगे बैठा युवक स्कूटी चलाते दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे बैठे युवक-युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

नेशनल हाईवे पर युवक-युवतियों की रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

नेशनल हाईवे पर युवक-युवतियों की रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो रतनपुर नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं। बीच सड़क पर चलती गाड़ी में युवक-युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं। पहले ये दो तस्वीर देखिए…

रतनपुर नेशनल हाईवे पर युवक-युवती रोमांस करते दिखे।

रतनपुर नेशनल हाईवे पर युवक-युवती रोमांस करते दिखे।

युवक युवती के लिए गले लगकर बैठा नजर आया।

युवक युवती के लिए गले लगकर बैठा नजर आया।

ट्रैफिक पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

ट्रैफिक ASP रामगोपाल करियारे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। चलती स्कूटी पर इस तरह रोमांस करना अशोभनीय है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बीते दिनों कपल चलती स्कूटी में एक दूसरे को गले लगाए घूमते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पकड़कर जमकर फटकार लगाते हुए 8 हजार 800 रुपए का चालान भी काटा था। बता दें कि हाईवे पर इस तरह के स्टंटबाजी हादसे का खतरा बना रहता है।

Chhattisgarh